पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया

जोगिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में रविवार को थाना जोगिया उदयपुर से 01 नफर वान्छित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 87/2025 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट को थानाक्षेत्र के ककरही-टडिया बाजार मार्ग से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय सिद्धार्थनगर भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त रामकरन पुत्र साधु सरन साकिन अजमागढ़ थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर है।अभियुक्त रामकरन पुत्र साधुसरन का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 29/2025 धारा 137(2) बीएनएस थाना जोगिया उदयपुर ज़िला सिद्धार्थनगर है।इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संत प्रसाद यादव, आरक्षी गामा यादव, आरक्षी फिरोज अंसारी मौजूद रहे।



