कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) में वैश्विक पहचान बना रहे प्रो. आशीष पाण्डेय
दासवानी डेंटल कॉलेज को दिला रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति

बस्ती। कोटा, राजस्थान स्थित प्रतिष्ठित दासवानी डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में कार्यरत प्रो. आशीष पाण्डेय (नरहरिया एस्टेट, बस्ती, उ०प्र०) केवल भारत में, बल्कि विश्वभर में एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और वैज्ञानिक के रूप में पहचान बना चुके हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। प्रो. पाण्डेय अब तक इस क्षेत्र में 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध लेख प्रकाशित कर चुके हैं और दो महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं। उन्होंने अब तक “ए आई” पर आधारित 15 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लिया है। हाल ही में उन्हें दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप्स से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे दासवानी डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के विभाग प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस कॉलेज की पहचान प्रोफेशनल शिक्षा, उत्कृष्ट क्लीनिकल अनुभव एवं उन्नत शोध कार्य के लिए की जाती है, जिसकी संस्थापक निदेशक डॉ. कांता दासवानी के कुशल नेतृत्व में निरंतर प्रगति हो रही है। प्रो. अशिष पाण्डेय के नेतृत्व में प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रो. अंकित, डॉ. मनीष, डॉ. रक्षिता और विभाग के परिश्रमी पीजी छात्रों डॉ. हरप्रिया, डॉ. शुभम, डॉ. अंचल, डॉ. कोमल, डॉ. युवराज, डॉ. निधि, डॉ. प्रज्ञा और डॉ. श्रेय के सहयोग से विभाग ने केवल दो वर्षों में 45 से अधिक शोध लेख प्रकाशित किए हैं और 3 पेटेंट भी प्राप्त किए हैं। यह विभाग न केवल शिक्षण में, बल्कि अनुसंधान और नवाचार में भी एक मिसाल बन चुका है। प्रो. पाण्डेय और उनकी टीम की यह उपलब्धियाँ कोटा ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व की बात है।




