गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

विल्लौर के प्रधान धर्मराज गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

बस्ती। साऊंघाट विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत विल्लौर के प्रधान धर्मराज गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अप्रैल माह में बाल पोषाहार मामले में भ्रष्टाचार व गमन का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में कहा कि सम्बन्धित विभाग के साऊंघाट कार्यालय से जानकारी मिली कि अप्रैल माह में दो बार उठान हुआ है, एक बार 17 अप्रैल को दूसरी बार 29 अप्रैल को। जबकि 27 अप्रैल को एक बार ही वितरण किया गया। दूसरी बार उठाये गये पोषाहार का कोई अता पता नही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि पोषाहार के गमन का मामला प्रतीत होता है। दो आंगनवाड़ी भवन होने के बावजूद कार्यकत्रियां पोषाहार को अपने घर रखती हैं जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुये उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है जिससे मासूम बच्चों का निवाला उनके मुंह तक पहुंचे न कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाये। ग्राम प्रधान ने इस मामले में कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा है जिससे वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!