गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर प्रसाद वितरण किया गया

बलरामपुर। पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर स्थानीय गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में शुक्रवार को शबद कीर्तन व लंगर लगाया गया। सरदार मंजीत सिंह मंगी ने बताया की औरंगज़ेब की क्रूर यातना के बावजूद गुरु अर्जन देव ने अपने मत का मतांतर नहीं किया धर्म के प्रति प्राण न्योछावर करना धर्म समझा। औरंगजेब ने उन्हें नंगा करके गरम तवे पर नंगे बैठाकर और उन पर गम रेत तक डाला गया और धर्म परिवर्तन की बात कही गई परंतु उन्होंने अपना धर्म मूल स्वभाव नहीं त्यागा अलबत्ता प्राण त्याग दिया। उन्हीं के याद में शहीदी पर्व पर शुक्रवार को नई बाजार थाना मोड जगदीश सेठी के प्रतिष्ठान के पास लंगर लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में सिख समुदाय की महिलाएं व पुरुष पूरे मनोवेग़ से प्रसाद वितरण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज राम जी आर्य जय सिंह श्याम बिहारी अग्रहरि शशांक सिंह राधेश्याम चौरसिया सुखदेव चौरसिया सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर सरदार गुरमुख सिंह गुरदीप सिंह कुलबीर सिंह बलवंत सिंह सुरेंद्र पाल सिंह अजय सेठी अजीत सिंह रिक्की कुलविंदर सिंह दर्शन सिंह तथा तथा करमजीत सिंह सहित अनेक नवयुवक भक्तों को प्रसाद वितरण कर रहे थे।



