ग्राम पंचायत टेकनार व पकड़ी में सचिवों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गांव की समस्या गांव में समाधान हेतु सचिवों ने आयोजित की चौपाल, पेंशन, आवास, सार्वजनिक नाली एवं रोड निर्माण का उठा मुद्दा।

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत टेकनार के प्राथमिक विद्यालय कक्ष में एवं पकड़ी के पंचायत भवन में गांव की समस्या गांव में समाधान करने हेतु शुक्रवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टेकनार में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव राम सिंह ने की तो वहीं पकड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया। टेकनार गांव में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव राम सिंह व पकड़ी में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव गौरव श्रीवास्तव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। दोनों चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरबीआई प्रतिनिधि सन्तोष शुक्ला ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ आर्थिक उन्नति, बैंकिंग बीमा और साइबर क्राइम के रोकथाम आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिवों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस दौरान टेकनार में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सचिव सिंह, ग्राम प्रधान शिवजती सिंह, ग्राम पंचायत मित्र सुनील सिंह, सफाईकर्मी महेश कुमार, भगवती प्रसाद सहित गांव केसीताराम, सन्दीप, राम सिंह आदि मौजूद रहें। वहीं पकड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सचिव गौरव श्रीवास्तव, सचिव सन्दीप सरोज, ग्राम प्रधान वहीदा खातून, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल अजीज, पंचायत सहायक किरण यादव, सफाईकर्मी सालिबा खातून, अनिरुद्ध सहित गांव के मगनी देवी, सहजराम, ज्ञानदास, सीताराम, जोखन, लक्ष्मी आदि मौजूद रहें।




