गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अहिल्या बाई होलकर नारी शशक्तीकरण की प्रेरणा स्रोत, एक अद्वितीय व्यक्तित्व की महिला-नपा अध्यक्ष गोविंद माधव

नगर पालिका में अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति जयंती का आयोजन

सिद्धार्थनगर। देवी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जयंती शुक्रवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजन हुआ। मुख्य अथिति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी ने अहिल्या बाई होलकर के जीवनवृत्त के विषय में बताया। कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक है। उनका जीवन शौर्य साधना सेवा समर्पण और सादगी का प्रतीक है। नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर नारी शशक्तीकरण की प्रेरणा स्रोत, एक अद्वितीय व्यक्तित्व की महिला थी। जिन्होंने अपने शासन काल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दी थी। उनकी न्यायप्रियता प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। कहा कि सनातन संस्कृति में अगाध आस्था रखने वाली पुण्यलोक अहिल्या बाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को संजोए रखा। तत्कालीन मुगलों के शासनकाल होने के बावजूद भी उन्होंने सोमनाथ मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर सहित सैकड़ों मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया। पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी लाल बाबा ने कहा कि वह एक न्यायप्रिय महारानी थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में सेना को भी अधिक मजबूती दी थी। भाजपा जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर नारी शशक्तीकरण का पर्याय रहीं। इसलिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रेरणा मानकर मूर्त रूप दे रही है कार्यक्रम का संचालन ने आर्चिस्मान मिश्र ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार पाठक, सभासद, फतेबहादुर सिंह, राजाराम लोधी, शिवकुमार जायसवाल, सुधीर यादव, संदीप जायसवाल, जय प्रकाश मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विजय पांडेय, राजेश यादव, अखिलेश कुमार, मुन्ना पांडेय, अज्जू, लवकुश, दिलीप कुमार, रुद्र प्रताप, कुलदीप यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!