गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबरेली

स्प्लेंडर चोरी का पर्दाफाश, बहेड़ी निवासी युवक गिरफ्तार

सीबीगंज पुलिस ने बंडिया नहर पुलिया के पास से दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

बरेली। थाना सीबीगंज पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम सनैयारानी निवासी मोहम्मद इरशाद की स्प्लेंडर बाइक (न्च्25ब्ब्-3873) 15 मई को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। इस संबंध में सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम द्वारा चलाए गए सघन तलाशी अभियान के तहत वीरेन्द्र पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम धमीपुर, थाना बहेड़ी को बंडिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से वही चोरी की गई बाइक बरामद हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!