उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आज आएंगे जनपद के प्रभारी मंत्री

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को जिले में आएंगे। जहां वह लोहिया कला भवन में 11.30 बजे से भाजपा की ओर से रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय ने दी। बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व पदाधिकारी समेत पार्टी के वर्तमान पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।



