गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फास्ट-फूड की दुकान में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र ढेबरुआ के तुलसियापुर चौराहे के कठेला रोड पर फास्ट-फूड की दुकान में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पूरी दुकान बहुत तेज जलने लगा। आग गैस सिलिण्डर में रेगुलेटर की पाइप में भी लग गई। जिससे आग से अफरा-तफरी मच गई। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर के कठेला रोड पर केवटलिया निवासी दुर्गेश चौहान की फास्ट-फूड की दुकान में रविवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने गैस सिलिण्डर के रेगुलेटर की पाइप को भी चपेट में ले लिया। जब चौराहे के लोगों को सिलिण्डर में आग लगने की बात पता चली तो पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ भागने लगे। दुकानदार दुर्गेश चौहान ने बताया कि आग कैसे लगी, कुछ पता नहीं है। आग से उसकी पूरा दुकान जल गया। अग्निशमन यंत्र के उपयोग से सिलिण्डर विस्फोट होने से बचा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काफी मेहनत कर काबू पाया और साप्ताहिक बाजार के दिन आग को फैलने से बचा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!