नाली निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

पचपेड़वा/बलरामपुर। नगर पंचायत पचपेड़वा में नाली औरसड़क निर्माण कार्य में अनियमितता लूट और भ्रष्टाचार का आरोप भारतीय किसान यूनियन भानू ने लगाया है। आर्दश नगर पंचायत पचपेड़वा के मरही माता थान मंदिर से होकर जाने वाले मार्ग पर इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ हैजिस में घोर अनियमितता व विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के कारण ठेकेदार द्वारा सरकारी धन को लूटने का कार्य किया जा रहा है।भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता तहसील उपाध्यक्ष आलम खान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता जब निर्माण स्थल पर पहुंचे तो न वहां ठेकेदार द्वारा इंफ्रामेट्री बोर्ड लगाया गया है ,औरन निर्माण स्थल पर ठेकेदार मानक पत्र लेकर उपस्थित है,न संबंधित श्रम् वहां काम देखने के लिए मौजूद मिले।मजदूरों के बल पर मनमाने ढंग से सड़क निर्माण कराया जा रहा है।मीठा व दोयम दर्जे का ईंट लगाया जा रहा है। किसान यूनियन के लोगो ने मानक विहीन निर्माण कार्यों पर रोक लगाकर कार्यवाही कराने की मांग की है।




