तहसीलदार ने कोटेदार द्वारा सरकारी गल्ला बेचने हेतु झरुआ मोड़ पर पकड़ा

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।तहसीलदार शोहरतगढ़़ प्रकाश सिंह यादव ने शोहरतगढ़़ तहसील अन्तर्गत रविवार को झरुआ मोड़ पर कोटेदार हलौरा द्वारा सरकारी गल्ला बेचने हेतु रंगे हाथों टैम्पों सहित मौके पर पकड़ा है। मौके से 05 कुन्तल सरकारी खाद्यान्न आढ़ती के यहां बेचने जाते हुआ बरामद किया। तहसीलदार ने टैम्पों को पुलिस के हवाले कर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के लिए सूचित किया है। शोहरतगढ़़ के झरुआ मोड़ पर सरकारी गल्ले से भरा टैम्पों बेचने हेतु ले जाने के दौरान तहसीलदार ने बरामद की। तहसीलदार ने टैम्पों को थाने में खड़ा करने के बाद पूर्ति विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये है। वहीं शोहरतगढ़़ के एक गल्ला आढ़ती के यहां सरकारी खाद्यान्न होने की सूचना पर तहसीलदार ने टीम के साथ झरुआ मोड़ पर जाकर बरामद किया। पकड़े गये सरकारी खाद्यान्न में करीब 05 कुन्तल बरामद कर सील कर दिया है। आगे की जांच पूर्ति विभाग को सौंपी है। हालांकि इस बरामदगी अभियान से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।तहसील शोहरतगढ़़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत हलौरा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान कोटेदार के नाम है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शोहरतगढ़़ वाया ढेबरुआ एनएच के झरुआ मोड़ पर सरकारी गल्ले लगभग 05 कुन्तल से भरा टैम्पों बेचने हेतु ले जाने के दौरान पकड़ा है। जिसकी कार्रवाई करते हुए सील किया गया। आगे की कार्रवाई पूर्ति विभाग को सौंपी गयी है।




