गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बच्चों को प्रेरित करके हम समाज को बेहतर बना सकते हैं – रवि अग्रवाल

बच्चों को अंक पत्र, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित।

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के बोरा पेट्रोल पम्प के समीप शारदा पब्लिक स्कूल शोहरतगढ़ में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि समाज, राज्य और राष्ट्र का भविष्य बच्चों के कन्धों पर टिका है। समारोह का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है और समाज को भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा बच्चों को सम्मानित करना समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों को प्रेरित करके हम समाज को बेहतर बना सकते हैं। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक आशीष कुमार श्रीवास्तव (राजन), प्रधानाध्यापक अरविन्द अग्रहरि, उप प्रधानाध्यापक मुख्तार आलम (चांद) सहित अध्यापकगण, अध्यापिकाएं, अभिभावक व बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!