गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबरेली

बीएएसएफ ने लॉन्च किए अपने दो नए आविष्कार वेलेक्सियो और मिबेल्या

बरेली। बीएएसएफ भारत ने अपने दो नवीनतम वैश्विक फसल सुरक्षा समाधान वेलेक्सियो कीटनाशक तथा मिबेल्या फफूंदनाशक लॉन्च किए हैं, जो कि भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण अनाज की फसल -धान के लिए उपयोग में लायी जाएंगी. इन दो आविष्कारों को पेश किए जाने से भारत के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम को समर्थन मिलेगा. ये समाधान धान के किसानों को अपनी धान की पैदावार को शानदार तरीके से बढ़ाने में मदद करेंगे, क्योंकि ये धान के प्रमुख कीटों धान के भूरा माहु की रोकथाम करेंगे तथा आवरित झुलसा जैसी बीमारियों से धान की फसल की रक्षा करेंगे। आपको बता दें कि भारत 100 मिलियन मैट्रिक टन्स से अधिक सालाना उत्पादन के साथ, दुनिया में धान का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जो कि धान के विश्वव्यापी व्यापार में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देता है। वेलेक्सियो बीएएसएफ का नवीनतम कीटनाशक है जो अपनी एक अलग-उल्लेखनीय पहचान, केवल एशिया पैसिफिक के धान के किसानों के बीच ही नहीं बना रहा है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में धान फसल तंत्र के प्रति अपनी एक दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। बीएएसएफ एग्रीकल्चरल सॉल्यूशन्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट, ग्लोबल स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग एंड सस्टेनेबिलिटी, मार्काे ग्रोज्डानोविक का कहना है, ‘‘हम भारत में सबसे पहले इसे लॉन्च कर पाने के साथ अत्यंत उत्साहित हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि धान के किसानों को इस वक्त कीटों की रोकथाम में मदद के लिए एक नई केमिस्ट्री की बहुत जरूरत है,’’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वह कहते हैं, ‘‘सक्रिय तत्व की मार्केट स्टैण्डर्ड्स के साथ काई क्रॉस-प्रतिरोधकता ज्ञात नहीं है तथा यह धान के भूरा माहु की चार प्रजातियों की जीवन की नुकसान पहुंचाने वाली सभी अवस्थाओं में बेहतरीन प्रभावशीलता था दीर्घकालीन अवशेषी रोकथाम दिलाता है.’’ बीएएसएफ एग्रीकल्चरल सॉल्यूशन्स, एशिया-पैसिफिक के सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट सिमोन बर्ग कहते हैं कि धान केवल भारत की एक मुख्य फसल नहीं है, इसका रिश्ता एशिया के लाखों-करोड़ों किसानों से है. आज का वेलेक्सियो और मिबेल्या का लॉन्च किसानों और व्यावहारिक खेती की ओर किसानों की एक अभूतपूर्व जीत को दर्शाता है. अपने नए आविष्कारों के साथ, हम किसानों को प्रभावित करने वाले कीटों तथा बीमारियों का असरदार तरीके से समाधान कर सकते हैं तथा प्रतिरोधकता प्रबंधन और अनुकूल प्रोफाइल के शानदार फायदे दिलाते हुए किसान भाइयों की तरक्की को सुनिश्चित कर सकते हैं, जिन्हें रेग्युलेटरी स्टैण्डर्ड्स के सर्वाेच्च स्तर का पालन करने के लिए बनाया गया है.’’हम बहुत ही रोमांचित हैं तथा हमें गर्व है कि हमें इस शानदार दिन का साक्षी बनने का मौका मिला है. बीएएसएफ के नवीनतम दो आविष्कार अब भारत में धान के किसानों के लिए उपलब्ध हैं, और यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि भारत में किसानों के साथ बातचीत के दौरान वह हमसे पूछते थे कि ‘आप हमारी पैदावार को सुरक्षित रखने या बढ़ाने में कैसे मदद कर सकते हैं?’ वेलेक्सियो कीटनाशक और मिबेल्या फफूंदनाशक के साथ हमारी टीम और मैं स्वम व्यापक रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि धान के किसानों तक ये आविष्कार पहुंच सके, क्योंकि हम जानते हैं कि ये इस साल उनकी पैदावार तथा क्वॉलिटी को बढ़ाने में मदद करने वाले हैं. यह कहते हुए गिरिधर रानुवा, बिजनेस डायरेक्टर, एग्रीकल्चर सॉल्यूशन्स, बीएएसएफ इंडिया कहते हैं कि, हम चाहेंगे कि संबंधित एथॉरिटीज़, वैज्ञानिक वर्ग तथा कृषि क्षेत्र में जो भी हमारे साथ काम कर रहे हैं, किसानों को दुनिया के सबसे बड़े काम करने में उनकी मदद करें। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव ने भारत के धान के किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है, प्रतिकूल मौसम दशाओं का परिणाम बाढ़ों, बीमारियों और भूरा माहु की बड़ी आबादी के रूप में सामने आया है जिससे धान की पैदावार तथा क्वॉलिटी दोनों ही घटी है.इस दिशा में की गई स्टडीज़ से यह बात उभर कर आयी है वेलेक्सियो धान के पौधों को भी पुष्ट करता है जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी मिलते हैं। वेलेक्सियो से उपचारित धान के पौधों के तने अधिक मजबूत होते हैं, छत्रप अधिक घना होता है, जड़ का द्रव्यमान अधिक होता है, पताका पतियां ज्यादा चौड़ी होती हैं जिससे उन्हें धान के किसानों को अधिक पैदावार दिलाने की क्षमता मिलती है। बरसात के आने वाले मौसम को देखते हुए, धान के किसानों को ऐसी नवीनतम केमिस्ट्री की भी जरूरत है जो बेहतर चयनशीलता को सुनिश्चित करे तथा बीमारी की रोकथाम में उच्च प्रभावशीलता दर्शाए. मिबेल्या, बीएएसएफ का नवीनतम फफूंदनाशक सक्रिय तत्व रेविसोल की शक्ति से युक्त है तथा इसका दूसरा पेटेन्ट युक्त सक्रिय तत्व है जेमियम. धान के किसानों के पास अब होगी नवीनतम टेक्नोलॉजी- दोहरी प्रभावशीलता, जो तेजी से असर करती है, गहराई तक सुरक्षा प्रदान करती है और धान की आवरित झुलसा तथा गंदी बाली की लंबी अवधि तक रोकथाम करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!