उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ढेबरुआ पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल पर्वेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के नेतृत्व में शनिवार को थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा वाद सं0 120/10 धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी को ग्राम मदरहवा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी मूसे पुत्र कुमार निवासी ग्राम मदरहवा थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोमनाथ यादव, हेड कांस्टेबल हरिकेश बहादुर व कांस्टेबल आमिर अली मौजूद रहें।




