उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
हादसे को दावत दे रहा स्टेट हाईवे पर सूखा पेड़

डुमरियागंज। डुमरियागंज राप्ती नदी पर एक सूखा पेड़ हादसे को दावत देता हुआ नजर आ रहा है। राप्ती नदी स्थित स्टेट हाइवे से सटा एक सूखा पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बनने को तैयार है हैरानी की बात यह है कि अभी तक इस सूखे पेड़ पर वन विभाग की कोई नजर नहीं पड़ी। जबकि दिन भर में हजारों गाड़ियों का रहता है आवागमन।




