अहिल्याबाई होल्कर जी वीरता की प्रतिमूर्ति: जय प्रकाश निषाद

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान के अध्यक्षता में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा अहिल्याबाई होल्कर जी वीरता की प्रतिमूर्ति थी। अहिल्याबाई होल्कर की जीवन परिचय को रखते हुए उन्होंने धर्माचरण,विद्वानों का सम्मान व दानशीलता, उदार धर्म नीति ,भक्ति भावना, साहस शौर्य से परिपूर्ण बताया। उन्होंने कहा यूट्यूब तक अमर रहने वाली लोकमाता अहिल्याबाई राजश्री से राजर्षी के रूप में संसार में प्रसिद्ध हुई उन्हें पुण्यश्लोक का दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा अहिल्याबाई ने अपना संपूर्ण राज्य भगवान शिव को समर्पित कर उनके संस्थापक राज किया था। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कांग्रेस सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर जी का कहीं नामो निशान नहीं छोड़ा था आज मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश अहिल्याबाई होल्कर जी का महिमामंडन कर रहा है। विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का जीवन बहुत संकटपुर और संघर्ष का रहा लेकिन उन्होंने इन सब परेशानियों के बीच अपने राज्य संचालन से दूर कर एक कुशल नेतृत्व के साथ राज्य को संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा सनातन धर्म के विस्तार और अच्छा के लिए हम सभी को रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक श्यामधनी राही ने कहा देवी अहिल्याबाई इंदौर या होलकर उनसे नहीं बल्कि पूरे भारत में एक न्याय प्रिय दानशील और कुशल प्रशासिका के रूप में जानी जाती रही है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साधना चौधरी,क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी,जिला उपाध्यक्ष/अभियान संयोजक दीपक मौर्य,सह संयोजक सचिदानंद चतुर्वेदी,अरुणा मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहें।


