महिला ने दिया थाने में पति के गायब होने का तहरीर

लोटन/सिद्धार्थनगर। कोतवाली लोटन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा की एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि मेरे पति रवि प्रकाश पाण्डेय पुत्र निरंकार पाण्डेय 14मई 2025को रोजी रोटी के लिए अहमदाबाद जा रहे थे ।गोरखपुर पहुंचे तो उन्होंने अपने मोबाइल से फोन किये और कहां की मै गोरखपुर पहुॅच गया हूॅ,फिर निकलेंगे तो फोन करेंगे। लेकिन फिर दुबारा उनसे बात नहीं हुई फोन लगा रहे है तो मेरे पति का फोन बंद चल रहा है और अहमदाबाद जिस कम्पनी में काम करते थे वहॉ पता किया तो वहॉ भी नही पहुचे हैं । अगर किसी व्यक्ति को दिखाई दे तो इस नम्बर पर 9695131338 बता सकते है ऐसी दशा में आवश्यक कार्रवाई करतेहुए रिपोर्ट दर्ज किया जाये। थाना प्रभारी के अनुसार प्रार्थना पत्र एक महिला द्वारा दिया गया है कि हमारे पति का पता नही चल रहा है ,लोटन पुलिस द्वारा मोबाइल नम्बर को सर्विलांस डाल कर पता किया जा रहा है।लोटन पुलिस का कहना है कि जैसे ही पता चलेगा परिवार को अवगत करा दिया जाएगा।




