11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान व डायरिया नियंत्रण अभियान

बहराइच। सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र तेजवापुर मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाने वाले दस्ताक अभियान व डायरिया नियंत्रण अभियान (स्टॉप डायरिया) का आशा ए एन एम व सांगनियो को प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आशा व आंगनवाड़ी की दो सदस्यों की टीम के द्वारा घरो का सर्वे किया जायेगा तथा जिसमे बुखार से पीड़ित, आई एल आई, टीबी के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची फैलेरिया तथा कुष्ट के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची व कुपोषित बच्चो की सूची तैयार की जाएगी तथा लोगों को साफ सफाई व मक्षर जनित रोगों से बचने तथा घरों के भीतर व छत पर पड़े पुराने टायरो आदि मे बरसात का पानी न जमा होने देने के बारे मे जागरूक करेंगी तथा 0 वर्ष के 5 वर्ष के बच्चो के घरो मे स्टॉप डायरिया कार्यक्रम मे ओआरएस व जिंक की उपलब्धता व ओआरएस का घोल आदि बनाना आदि सुनिश्चित करेगी जिससे बच्चे गम्भीर डायरिया से बच सके। बुखार आदि से ग्रसित व्यक्तियों को नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज कर जाँच व दवाएं आदि उपलब्ध कराई जाएगी। बीसीपी एम रोहित वर्मा ने बताया कि यह 4 जुलाई से 8 जुलाई तक कुल चार बैचों मे कराया जा रहा है तथा किये गए घरो का भ्रमण ई-कवच पोर्टल पर भी आशाओ द्वारा ऑनलाइन भरा जाएगा। इस प्रशिक्षण में बीसीपीएम रोहित वर्मा, एएनएम सुशीला, सरिता,आरती व आशा व संगनी आदि लोग उपस्थित रहे।




