गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद के विकास कार्य को गति दे रहे राज्य सभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने मंगलवार को जमुवार जंगल के किनारे 2 किलो मीटर पक्की फेंसिंग के लिए कुल 3 करोड़, 63 लाख 74 हज़ार (3,63,74000/ रुपये स्वीकृत किया है ।इस पक्की फेंसिंग से दर्जनों गावों की फसलों को नीलगाय, जंगली सुअर तथा अन्य जंगली जानवरों से बचाया जा सकेगा। यह मेरा “ड्रीम प्रोजेक्ट” है। साथ ही इन्होंने यह भी कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि मैं किसानों की फसलों को बचाकर उनकी सेवा कर सकूँगा। हमारे यहाँ इन जंगली जानवरों के कारण लोगों ने अरहर, चना, मटर आदि दलहनों फसलें बोना बंद कर दिया। किसानों को फसलों की रक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करना पड़ता है।जरा सी चूक हुई, फसल चौपट। हमारे क्षेत्र में बुद्धकालीन सुगंधित “काला नमक” धान लगाया जाता है जो 6 महीनें में तैयार होता है।सांभा, गोरखनाथ आदि धान पहले काट लिए जाते हैं। बचता है काला नमक धान, जिसकी खुशबू और स्वाद के कारण नीलगाय, सुअर इस फसल पर आकर्षित होते है और बर्बाद कर देते हैं। अब पक्की फेंसिंग से सभी फसलों की सुरक्षा हो सकेगी और दलहन की फसल पुनः बोई जा सकेगी।अब हम लोग फागुन में “होरहा” खा सेकेंगें।नई पीढ़ी तो होरहा जानती ही नही। गेहूं की कटाई के बाद जायद फसलें सूरजमुखी, उड़द, मूंग, मक्का, सब्जियाँ बोई जा सकेगीं जो जंगली जानवरों के प्रकोप के कारण किसान नहीं बो पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!