नगर पंचायत पचपेड़वा में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बलरामपुर। नगर पंचायत पचपेड़वा अध्यक्ष रवि वर्मा के प्रयास और नगर के एक होनहार छात्र जतिन सोनी की प्रेरणा से नगर पंचायत परिसर में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू रहे। जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के संचालक सर्वेश पांडेय की छोटी बच्ची ने झूमर नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया , जिनमें छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और अन्य आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि छात्रों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक स्वभाव और दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा दुनिया की सबसे शक्तिशाली चीज है, जो किसी भी राष्ट्र को विकास की दिशा में ले जाती है।कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल और इंटर वर्ग के छात्र ,छात्राओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सगीर खासकर,प्रबंधक लोक मान्य तिलक इंटर कालेज धर्मेंद्र प्रताप सिंह,गैसडी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, बाबा मथुरा प्रसाद,जीवन मिश्रा,अरुण देव पाठक, सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अभय वर्मा के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।



