गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पर परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर/भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के भनवापुर-बदलिया मार्ग पर बरगदवा मोड़ के पास शनिवार की रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है पर पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। इटवा थाना क्षेत्र के भावपुर मीरा गांव निवासी रामपाल पुत्र सियाराम ने इटवा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई राधेश्याम (38) पुत्र सियाराम शनिवार शाम बाइक से घर से चंदी चौराहे पर पान खाने के लिए गया था। वहां से एक व्यक्ति अपने साथ बुलाकर कहीं ले गया। काफी समय तक घर वापस न आने पर खोजबीन शुरू हुई तो रात लगभग 11 बजे पता चला कि भनवापुर बरगदवा मोड के पास उसकी लाश पड़ी है। उसने बताया कि सूचना मिलने पर हम लोग वहां पर पहुंचे जहां शव देखने पर हत्या की आशंका लग रही थी। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व मामूली विवाद में साहेपारा और पचमरी गांव के कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में उन्हीं लोगों ने हत्या की है। राधेश्याम अपने पीछे अपने छोटे-छोटे तीन बेटों और एक बेटी को छोड़ गया है। मृतक की पत्नी इकलावती का रो-रो कर हाल बेहाल है। इटवा कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस शनिवार की रात 11 बजे गई थी। युवक को सीएचसी इटवा लाकर दिखाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!