उत्तर प्रदेशबहराइच
अज्ञात व्यक्ति की लाश नहर में तैरती मिली, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पयागपुर। पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पैड़ी के पास सरयू नहर में एक अज्ञात व्यक्ति बहता हुआ दिखाई पड़ा। नहर में बहते हुए शव को जब ग्रामीणों ने देखा तो देखते ही देखते वहां पर ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई फिर बह कर आते हुए अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर नहर से शव को निकलवाकर शिनाख्त हेतु प्रचार प्रसार कराते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही कर पीएम हेतु भेज बहराइच जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में बहते हुए मिलने से क्षेत्र वासियों में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति के शव का शिनाख्त कराने का प्रयास पुलिस कर रही है।




