उत्तर प्रदेशबहराइच
महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ

बहराइच। अज्ञात कारणों से महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राप्त विवरण अनुसार जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम खासेपुर निवासी कमला देवी (28) पत्नी रिंकू ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है जहां इलाज किया जा रहा है प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है,तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




