राज्यसभा सांसद बृजलाल की निधि से संवर रहा सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर। पूर्व डीजीपी व राज्य सभा सांसद बृजलाल के सांसद निधि से जिले की सूरत संवर रही है। ध्यान देने की बात है कि आज जब कमीशनखोरी का जमाना है, तब एक सांसद द्वारा निधि का इमानदारी से इस्तेमाल किया जाना बड़ी बात है। बतौर राज्य सभा सांसद बृजलाल ने जिले में सरोवर के सुन्दरीकरण से लेकर सीसी रोड, पार्क, ओपन जिम के मद में करोड़ों रुपए दिया है। सांसद बृजलाल के निधि के पैसे से हुआ जगह-जगह काम बोल भी रहा है और दिख भी रहा है। बृजलाल शोहरतगढ़ स्थिति जिस इन्टर कॉलेज में इन्टर तक की पढ़ाई किये थे, उसमें शानदार प्रेक्षागृह का निर्माण कराके सिद्ध किया है कि व्यक्ति कितनी भी ऊंचाई पर क्यों न पंहुचा जायें, उसे अपने गुरु जनों के ज्ञान स्थली को सदैव याद रखना चाहिए, जहां उसे उड़ान के लिए पंख मिले हों। अपने निधि से जारी विकास कार्यों की श्रृंखला में उन्होंने हाल ही 69 लाख 50,000 हजार रुपए अपने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुतहवा के जर्जर भवन के निर्माण हेतु जारी किया है। इसके पहले भी उन्होंने पीएचसी भनवापुर को भी लाखों रुपए जारी किया था। जिला कलेक्ट्रेट में 62 लाख रूपए का लाइब्रेरी बनवाकर उसे कलेक्ट्रेट को समर्पित कर दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ही 60 लाख की लागत से खूबसूरत पार्क का निर्माण जोरों पर है। इसी प्रकार सिद्धार्थनगर विकास भवन से सांड़ी चौराहे की सड़क के किनारे 51 लाख की कीमत से उद्यान विकसित हो रहा है। राज्य सभा सांसद बृजलाल ने ग्राम कपिया खालसा ब्लॉक शोहरतगढ़ में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम की बाउण्ड्रीवाल हेतु भी रुपये 45 लाख 45 हजार स्वीकृत किया है। स्टेडियम सरकारी धन से बन रहा है, परन्तु बाउण्ड्रीवाल के बिना स्टेडियम अधूरा था, जिसकी आवश्यकता उन्होंने महसूस किया और तुरन्त धन स्वीकृति कर दी। यह सभी काम जनहित से जुड़े हैं। बृजलाल चूंकि सिद्धार्थनगर जिले के ही मूल निवासी हैं इसलिए उनकी कोशिश अपने गृह जनपद को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाना है।




