उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक की मौत

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। चिल्हियां थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में बीती रात दुर्गेश पुत्र कन्हैया थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत मड़वा टोला नहरी निवासी जो हीरो स्पलेंडर से जा रहा था कि अचानक सामने से आ रही टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल से आमने-सामने भयंकर टक्कर हो गई, जिसमें 26 बर्षीय दुर्गेश पुत्र कन्हैया थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़वा टोला नहरी निवासी को काफी चोटे आयी। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतक दुर्गेश पुत्र कन्हैया थाना शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मड़वा टोला नहरी निवासी युवक के शव का पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया गया। मृतक दुर्गेश की पांच पुत्रियों हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।




