उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एलपीजी के क्षेत्र में बेहतर करने वाले वितरक किये गयें सम्मानित

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। मण्डलीय इण्डेन कार्यालय से जुड़े शीर्ष प्रदर्शन करने वाले एलपीजी वितरकों के सम्मान में कार्यक्रम बस्ती में आयोजित हुआ। सम्मान के बाद आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एजेण्डा भी निर्धारण किया गया। समारोह बस्ती एलपीजी सेल्स एरिया के शीर्ष वितरकों की उपलब्धियों को पहचानने, उनकी सराहना एवं प्रोत्साहन के लिए आयोजित किया गया था। वितरकों द्वारा ग्राहकों के परिसरों पर सुरक्षा जांच का कार्यान्वयन, पुराने, गैर-मानक एलपीजी सुरक्षा होज को बदलने का व्यापक कार्य शामिल था। इस पहल ने ग्राहकों की सुरक्षा में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।




