उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
तो क्या शादी विवाह के लिए बना है लाखों की लागत का पंचायत भवन पंचायत
इटवा विकास क्षेत्र के ग्राम कपियां का मामला

दैनिक बुद्ध का सन्देश/जटा शंकर सोनी
इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खन्ड इटवा के ग्राम पंचायत कपिया मे लाखों की लागत से बना पंचायत भवन इन दिनों बारात घर साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार इस समय शादी विवाह का सिजन चल रहा है।इस सिजन यानी कि लगन का मौसम है इस समय मैरेज हाल से लेकर ग्राम पंचायतों के सरकारी स्कूलों मे बरात ठैहराने के लिए जगह नही मिल पा रहा है ऐसे मे ग्राम पंचायत भवन मे शादी विवाह का कार्यक्रम ग्राम प्रधान ने चालू कर दिया है।जब की पंचायत भवन मे लाखो का समान रहता है जैसे कम्प्यूटर इन्वर्टर कुर्सी मेज आदि समान रखा गया है। पंचायत सहायक को रविवार छोड़कर हर दिन बैठेने के लिए पंचायत भवन को खोलना पड़ता है अब सवाल यह है कि जब पंचायत भवन मे बरात ठैहराने के लिए ग्राम प्रधान द्धारा जगह दिया गया है तो पंचायत भवन मे काम कैसे किया जाऐगा।




