वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

बस्ती। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर आज दिन शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय बस्ती में कार्यशाला हुई। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री/ गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी (क्षेत्रीय प्रभारी) गोविंद नारायण शुक्ला ने वक्फ संशोधन कानून 2025 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि वक्फ के पीछे उद्देश्य था आम गरीब मुसलमानों का कल्याण, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के लोग अल्पसंख्यकों में भय पैदा करके उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आए। इसी कारण वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 बनाया गया,ताकि वक्फ को सुव्यवस्थित किया जा सके कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा भाजपा संपर्क व संवाद कार्यक्रम के माध्यम से वक्फ संशोधन अधिनियम को जनता के बीच ले जाएगी लोगों से मिलने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता यह संदेश देंगे कि वक्फ संशोधन विधेयक-2025 अल्पसंख्यक कमजोर वर्ग और महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। यह विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से यशकांत सिंह ब्लॉक प्रमुख,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, अजय सिंह विधायक, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, रवि सोनकर पूर्व विधायक, सुशील सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष कार्यक्रम के संयोजक अनूप खरे, विनय यादव सहसंयोजक , मोहम्मद सलमान खान सहसंयोजक- वक़्फ़ सुधार संशोधन कार्यशाला, बब्बू खान प्रदेश कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा, रशीद अहमद, मोहम्मद इरफान, शबानों, जमील अहमद,शरीन खान,भानु प्रकाश मिश्रा, वैभव पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना,रवि सिंह, ब्रह्मदेव यादव, अनिल दुबे, पिंटू तिवारी, कर्मेंद्र चौहान, धर्मेंद्र जायसवाल, सुजीत सोनी, गौरव मणि त्रिपाठी, अतुल यादव, मेराज अंसारी, अमित गुप्ता।




