उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भानपुर रानी मे भगवती जागरण 25 को

डुमरियागंज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भुवनेश्वर नाथ मंदिर भानपुर रानी प्रांगण में आगामी 25 फरवरी दिन मंगलवार को अमन चौन कमेटी के तत्वाधान मे मां भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए अमन चौन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गोन्डा के कलाकारों द्वारा जागरण कार्यक्रम मे विभिन्न देवी देवताओं की झांकी दिखाई जाएगी । अमन चौन कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मशहूर भजन गायक अविनाश श्रीवास्तव की जागरण टीम भुनेश्वरनाथ मंदिर पर जागरण कार्यक्रम करेगी । उन्होंने ने समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों से जागरण कार्यक्रम मे भारी से भारी संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




