गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

आतंकवाद को देश और समाज से जड़ से खत्म करें सरकार

विशेश्वरगंज/बहराइच। विगत दिनों पहलगाम जम्मू कश्मीर में हुई सम्पूर्ण संसार के हृदय को झकझोर देने वाली आतंकी हमले के तहत हुए 26 भारतीयों की नृशंस हत्या को लेकर आज कांग्रेस नेता विनय सिंह के अगुवाई में कांग्रेस जनों ने अमर सपूत शहीद सैनिक सूर्यभान सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि तथा प्रतिमा के समक्ष सामूहिक शैल्यूट देकर आतंकवाद को देश व समाज से जड़ से खत्म होने तक लामबंद होकर देशहित में आर पार का संघर्ष करने के लिए स्वयं तथा भारत सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विनय सिंह ने कहा कि उनके लिए सबसे पहले देश और राष्ट्र है बाद में कोई राजनैतिक पार्टी और संगठन है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है तब भी देश और समाज का हिन्दू अपने को असुरक्षित एवं भयग्रस्त महसूस कर रहा है यह भाजपा के नेताओं एवं सरकार द्वारा पीटे जा रहे ढोल में बहुत बड़ा पोल है। उन्होंने कहा कि पहलगाम जम्मू कश्मीर में रोजाना हजारों पर्यटकों एवं शैलानियों का जमावड़ा रहता है जहाँ पर सुरक्षा ब्यवस्था एकदम शून्य रहना केन्द्र सरकार पर सवालिया निशान है। जब आए दिन ऐसी वीभत्स घटनाएं घटित होती रहती है तो धारा 370 के हटाने से क्या फायदा हुआ । इस दौरान शहीद सैनिक के गौरवशाली पिता सुरेश बहादुर सिंह का सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर दुर्गेश कुमार सिंह, नसीम इदरीसी, संजय सिंह सुरेश कुमार सिंह साहबराम गोस्वामी ,मूलचन्द गिरी, सरदार राम प्रताप सिंह ,जहांगीर मिर्जा बेग नंद कुमार रावत सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार ब्यक्त करते हुए पहलगाम के शहीद भारतीय का बदला धुआ को धुआँ से और बुलेट को बुलेट से ही लेने की अपील की न कि सिर्फ़ कैण्डिल जलाकर मात्र खानापूर्ति करने से।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!