गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

सिद्धार्थनगर : दौलतपुर गांव के पूरब चेकडेम/जलाशय निर्माण में फर्जी फ़ोटो खण्डजे का किया गया अपलोड

जिम्मेदारों की मिलीभगत से चेकडेम और जलाशय की खुदाई में, मोबाइल मॉनिटरिंग में खण्डजे का फोटो अपलोड

दैनिक बु़द्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 11 के दौलतपुर गाव के पूरब मेंखड़ा नाले पर चेकडेम-जलाशय का दो वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया। फर्जी तरीके से वर्क आईडी निकालकर दुबारा ग्राम पंचायत से भुगतान कराया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 11 के दौलतपुर गांव के पूरब सिंचाई विभाग का नाला है। जिस पर सिंचाई विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व इस परियोजना पर कार्य कराया गया था। बर्डपुर नम्बर 11 के प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक व टीए की मिली भगत से ग्राम पंचायत में इसी परियोजना का नाम बदलकर लगभग पांच लाख रुपया फर्जी तरीके से भुगतान कराया गया है। चेकडेम-जलाशय निर्माण में तीस मजदूरो की डिमांड था, जिसपर 4 मार्च 2023 को मोबाइल मॉनिटरिंग में बिना कार्य का फोटो खिंचा गया है। और भुगतान भी कर दिया गया है। जिसका वर्क आईडी 3151006028/डब्लूसी/958486255823291982 दौलतपुर गाव के पूरब मेंखड़ा नाले पर चेकडेम/जलाशय का निर्माण कार्य पर खण्डजा, खाली जमीन आदि की फोटो खींचकर मोबाइल मॉनिटरिंग किया गया है। उक्त परियोजना पर मात्र आठ से दस मजदूर काम कर रहे थे। अधिकारियों के मिलीभगत से विभिन्न तिथि में डिमांड निकालकर उक्त परियोजना पर 558060 रुपया भुगतान हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी उच्चस्तरीय गोपनीय जांच की मांग जिला प्रशासन से की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!