गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

डुमरियागंज : विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलाई गई शपथ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कम्पोजिट अपर प्राइमरी स्कूल भारत भारी में बच्चों को केमिकलयुक्त रंगों से होली खेलने पर होने वाले नुकसान को बताया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने सोमवार को सभी बच्चों से कहा कि हमें होली के पर्व पर केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

केमिकलयुक्त रंग हमारी त्वचा को नुकसान पहुँचाते हैं। होलिकोत्सव में हमें हरे वृक्ष, टायर एवं प्लास्टिक नहीं जलाना चाहिए क्योंकि इससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है।हमें इससे बचना चाहिए।होलिकोत्सव पर हमें सूखी लकड़ियों एवं उपलों का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने बच्चों को होली के पर्व पर एक एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया।विद्यालय के बच्चों के द्वारा होली पर्व के शुभ अवसर पर सुन्दर एवं आकर्षक रंगोली बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों आँचल, खुशी, करन, प्रिंस, रूपेश, रागिनी, अंश, साधना, जमुना, पारो आदि बच्चों ने शपथ लिया।

Related Articles

Back to top button