पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाली गई मौन यात्रा

डुमरियागंज। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण हमले और हत्या के मामले से पूरे देश में आक्रोश है। डुमरियागंज में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा निकाल कर घटना पर शोक व्यक्त किया और सख्त कार्यवाही की मांग की। प्रभारी हियुवा उ. प्र. व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में लोग भाजपा कार्यालय पर इकट्ठा हुए और वहां से मंदिर चौराहे तक मौन यात्रा निकाली व कैंडल जला कर मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना किया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस तरीके से धर्म पूछ कर धर्म विशेष के लोगों पर हमला किया गया वह बहुत ही निंदनीय और कायरतापूर्ण है। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे कश्मीर की स्थिति समान्य हो गई थी, पूरी दुनिया के पर्यटक वहां आ रहे थे, ऐसे समय में धर्म पूछकर पर्यटकों को जान मार देना बहुत ही कायरता पूर्ण कार्य हैं। मुस्लिम आतंकियों की इस तरह की हरकत देश में अशांति फैलाने की साजिश हैं। इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेन्द्र त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला, शत्रुहन सोनी, रामचंद्र यादव, अजय अग्रहरि, शिवरतन अग्रहरि, अवधेश चौधरी, प्रेम, धर्मेश,अजीत उपाध्याय, राकेश शास्त्री, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।




