उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया वृक्षारोपण

बांसी। रविवार को यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम एवं मुख्यमंत्री के द्वारा वन महोत्सव पखवाड़ा में प्रदेश में हरित संवर्धन के अनुपालन में माधव बाबू पार्क में नगर मंडल अध्यक्ष कुबेर बारी के नेतृत्व मे वृक्षारोपण भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रोफेसर के.पी.त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य, शंभू वर्मा,रामबचन मौर्य ,अमरनाथ अग्रहरि ,सभासद प्रतिभा वर्मा, वीरू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। वन क्षेत्र अधिकारी बांसी द्वारा उपलब्ध कराई वृक्षों जिसमें आम ,जामुन ,अमरुद, आंवला ,गोल्ड मोहर के वृक्षों का रोपण किया गया।




