विशेष टीकाकरण व विशेष नामांकन अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं0 बाबूराम शुक्ल विद्या मन्दिर इन्टर कालेज में छात्र-छात्राओं के द्वारा शनिवार को विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान विशेष टीकाकरण व विशेष नामांकन अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान यह जागरूकता रैली विद्यालय से शुरू होकर छात्र-छात्राओं द्वारा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हो गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने कहा कि 24 अप्रैल से 10 मई तक ष्विश्व टीकाकरण सप्ताहष् के दौरान विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन एवं स्कूल आधारित टी0डी0 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें डिप्थीरिया (गलाघोटू) एवं टी0डी0 (धनुषटंकार) रोग के बचाव हेतु टी0डी0 का टीका लगाया जायेगा, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके अलावा विशेष नामांकन अभियान के तहत कक्षा 6 व 9 में बच्चों को विद्यालय में नामांकन करवाने के लिए गांवों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान आशाराम यादव, धन्नजय पाठक, अजय यादव, जितेन्द्र शुक्ल, रामनरेश यादव, संत प्रसाद, सुमेरु गिरी, सीतू गुप्ता, सुनैना सिंह, शिवानी, रीना व रंजना आदि मौजूद रहें।




