सर्राफा व्यापारियों/दुकानदारों तथा पेट्रोल पंप मालिको के साथ प्रभारी निरीक्षक रूधौली द्वारा किया गया गोष्ठी

बस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर के द्वारा दिए गए आदेश निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्ष बस्ती अभिनंदन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली ’विजय कुमार’ द्वारा थाना रुधौली क्षेत्र के समस्त स्वर्ण व्यपारियो,दुकानदारों पेट्रोल पंप मालिको व अन्य व्यापारियों के साथ गोष्ठी किया गया। तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली द्वारा व्यापारियों द्वारा अधिक धनराशि या आभूषणों को घर से दुकान ले जाते वक्त आवश्यकतानुसार पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने हेतु बताया गया। संदिग्ध मार्ग रूट को चिन्हित किया गया तथा वहां सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षित किए जाने हेतु बताया गया। सर्राफा व्यवसायों के अध्यक्ष ओमनाथ सोनी,उपाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी, सुजीत सोनी मंडल अध्यक्ष ,राधेश्याम दिनेश कुमार सोनी हरीश कुमार, घनश्याम सोनी, आशुतोष कुमार सोनी, लवकुश सोनी, प्रमोद सोनी,बालक राम सोनी,अखिलेश सोनी, गुलाबचंद सोनी, रवि वर्मा, अनिरुद्ध अग्रहरि,शशिकांत सोनी, कृष्ण बिहारी सोनी ,अजय कुमार,उदय प्रताप सिंह, विकास सिंह, ओंकार नाथ सोनी व अन्य बहुत लोगों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत महादेव सिंह रोड,बखिरा रोड,डुमरियागंज रोड आदि पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु बताया गया। थाना क्षेत्र के किसी परिवार द्वारा समस्त परिवार के साथ अगर कहीं बाहर जाता है तो आवश्यकता अनुसार उसके घर के पर सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस बल लगाया जाएगा। ’ऑपरेशन नाकाबंदी योजना’ के तहत थाना क्षेत्र के हर संदिग्ध पॉइंट व चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है।




