शिक्षा से ही हासिल कर सकते हैं मुकाम

कुशीनगर/बोदरवार।कप्तानगंज विकासखंड के लखिमा गांव में स्थित बंशराज सिंह इंटर कॉलेज में विद्यालय का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें विद्यार्थियों को साइकिल व मेडल पहनकर स्वागत सम्मानित किया गया। आदित्य सिंह, लक्ष्मण निषाद ,रोहित शर्मा और शालिनी सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल दिया गया तथा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुए बच्चों को विशेष पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश सिंह वरिष्ठ शिक्षक फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं ,अभिभावकों और अतिथियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हम अपने लक्ष्य को शिक्षा द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं और इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को बढ़-कर कर अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए तभी हम अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं। आज के इस परिवेश में बंशराज सिंह इंटर कॉलेज तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ इस ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है । प्रबंधक प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना करके मैं शिक्षा के प्रति लोगों में लगन पैदा करने के लिए नए-नए डिजिटल तकनीक के द्वारा शिक्षा देने का प्रयास कर रहा हूं और छात्र छात्राओं के हित में आगे भी हमारा यह प्रयास जारी रहेगा। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यापित किया तथा कहा कि शिक्षा के द्वारा ही हम अपने जीवन में बदलाव लाकर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं और यह एक ऐसा हथियार है जो दुनिया में परिवर्तन ला सकता है इसलिए शिक्षा के प्रति हम सबको जागरूक होकर अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तूफानी निषाद ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नागेश्वर सिंह महावीर प्रसाद हरिकेश बहादुर विजय गुप्ता शिवनाथ सिंह सोनू साहनी , निखिल कुमार,सौम्या यादव , खुशबू सिंह,अंशिका गुप्ता शीलू शर्मा , रिंकी सिंह,राजू सिंह, सुनील सिंह, दीपा साहनी सहित अभिभावक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




