उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अंबेडकर जयंती पर निकली विशाल रैली

सिद्धार्थ नगर। सदर विकास खण्ड अंतर्गत महादेवा बुज़ुर्ग से डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर स्वामी नाथ व संतोष बौद्ध की अध्यक्षता में विशाल रैली का आयोजन किया गया।यह रैली महादेवा बुज़ुर्ग से प्रारंभ होकर महादेवा बाजार भैसहवा देउरा जंगल , गनेरा,सोहास से मोहाना आदि चौराहों से होते हुए डफालीपुर तक निकली गई । इस रैली में ग्राम प्रधान चंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब ने सभी जन मानस को शिक्षा पर विशेष जोर देने को कहा। उक्त रैली में में श्यामाचरण, अर्जुन बौद्ध,रंजीत,राम अचल अभिषेक डिवाइन,मनोज,योगेंद्र भारती, बबलू राम बेलास,संदीप, सबलू, रवीश परमेश्वर,दीपचंद,रवि जाटव,जितेंद्र आदि शामिल रहे।




