गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अर्टिगा कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर मौके पर दो की मौत चार घायल

पचपेड़वा/बलरामपुर। थाना क्षेत्र पचपेड़वा के एन एच 730 बौद्ध परिपथ शंकरपुर कलां चौराहे पर भयानक सड़क हादसा हो गया।शंकरपुर कलां चौराहे पर ई रिक्शा चालक सवारी बैठा रहा था।अचानक पीछे से अर्टिगा कार पी बी 01 एफ 6407 यह गाड़ी पचपेड़वा से बढ़नी की तरफ जा रही थी शंकरपुर चौराहे पर सवारी बैठा रही ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए ई रिक्शा चालक इब्राहीम आयु 35 वर्ष निवासी जियाभारी,राज बहादुर यादव आयु 65 वर्ष निवासी धनौढा, झूलन आयु 50 वर्ष निवासी बसंतपुर महादेव,खैरुन्निसा आयु 50 वर्ष निवासी संग्रामपुर,साफिया आयु 40 वर्ष निवासी शंकरपुर कलां गंभीर रूप से घायल हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार ने बताया घायलों की हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार कर तत्काल उन्हें ज़िला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। वहीं ई रिक्शा में बैठे सवारी में मुश्ताक उर्फ बब्बू आयु 45 वर्ष निवासी शंकरपुर कलां,तलफ हुसैन आयु 55 वर्ष निवासी ठुढ़वलिया इन दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी पचपेड़वा सतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!