गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया

इटवा/सिद्धार्थनगर। होम्योपैथी के जनक डा.सैमुअल हैनिमैन की जयंती बृहस्पतिवार को शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर इटवा बाजार सिद्धार्थनगर में मनाई गई। होम्योपैथिक उपचार और इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला गया।विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा ने डॉ हनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए कहा होम्योपैथी रोगों को जड़ से समाप्त करने की अचूक औषधि है। डॉक्टर हैनिमैन ने समूचे विश्व को होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धति देकर रोगियों को सस्ता, सुलभ और सटीक निरोगी होने का अवसर दिया है। होम्योपैथी 89 देशों में प्रचलित है। दुनिया भर में 21करोड़ से अधिक लोग इसका सेवन कर रहे हैं। डॉ शर्मा ने यह भी कहा होम्योपैथ की दवा सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बेहद लाभकर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!