अवैध निर्माण के विरूद्ध02 अवैध निर्माण को सील किया

बस्ती। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता के निर्देश के क्रम में विकास क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध निर्माण के विरूद्ध अभियान चलाते हुए 02 अवैध निर्माण को सील किया गया। जिसमें पंचराम चौधरी सोनालिका ट्रैक्टर पचपेडिया मार्ग बस्ती में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये स्थल पर भूतल पर सोनालिका ट्रैक्टर का शोरूम का संचालन किया जा रहा है व वर्तमान में प्रथम तल 250.00 वर्ग मी० भवन का निर्माण किये जाने के कारण सील बंद किया गया है। वही मोहम्मद उमर पुत्र रफीक मोहम्मद पता-हर्दिया चौराहे के पास बांसी रोड बस्ती में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 1000 वर्ग मी में निर्माण किये जाने के कारण सीलबन्द किया गया। सीलबन्दी के दौरान प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता, हरिओम एवं अवर अभियंता रोहित पटेल, व प्राधिकरण के कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।




