सिद्धार्थनगर : रोजगार सेवकों ने सौंपा बीडीओ को ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। शासन स्तर से समस्याओं का समाधान न होने पर रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रभान उपाध्याय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष तथा ब्लाक अध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों की संख्या में मौजूद रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है ।
कि चार अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो के मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों के संबंध में की गई घोषणाओं से संबंधित आदेश निर्गत किये जाने, रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में भी कार्य लिए जाने, कोविड-19 के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर भी उनके आश्रितों को सेवा में समायोजित कये जाने की मांग की है। साथ ही राज्य वित्त केंद्रीय वित्त एवं अन्य निधियों में श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किए जाने, ईपीएफ कटौती की धनराशि कर्मचारियों के यूएएन खाते में भेजने, अनुमोदन से विरक्त ग्राम रोजगार सेवकों का अनुमोदन करवाते हुए ग्राम पंचायतों में योगदान दिए जाने। प्रदेश व जनपद स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक की तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है। इस मौके पर राजेन्द्र दूबे, गिरीश चन्द्र मिश्र, वृजराज, गणेश, अश्वपति पाण्डेय, सुधा देवी, सुनील चतुर्वेदी, रीना देवी, आदि सहित कई अन्य रोजगार सेवक भी मौजूद रहे।




