उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अंक प्रमाणपत्र किया गया वितरण

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के घुमैठा में स्थित आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्रों छात्राओं को अंक प्रमाणपत्र देकर बधाई दिया गया । बबिता यादव, अनन्या अग्रहरी,अभिषेक, दुर्गेश, खुशी ,संध्या ने अपने कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया वहीं शालिनी,अमन,रंजना,अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,नीतू ,बबिता,सरिता,चांदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अंक प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी बच्चे आगे बढ़े और माता पिता का नाम रोशन करे जिले का मान बढ़ाए सभी छात्र छात्राओं को एक लक्ष्य रखना चाहिए और उसी नियम का पालन करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करे।




