उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मार्च के तीसरे सप्ताह से होगी डीएलएड परीक्षा-डायट प्राचार्य उमेश त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर। डीएलएड प्रशिक्षुओं की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा मार्च के तीसरे सप्ताह से शुरू होनी है। डीएलएड के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी माह में होनी सुनिश्चित थी। लेकिन, 24 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा व महाकुंभ की वजह से जाम होने से परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया। इससे द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा मार्च माह के तृतीय सप्ताह से प्रस्तावित की गई है। वहीं प्रशिक्षुओं के प्रैक्टिकल व इंटर्नशिप की कॉपी जमा की जा रही है। डायट प्राचार्य उमेश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है, जबकि मार्च माह के तृतीय सप्ताह से परीक्षा करवाने का पत्र आया है




