उत्तर प्रदेशबलरामपुर
निदान हॉस्पिटल के पीछे तालाब में मिला अज्ञात लाश से सनसनी

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के निदान हॉस्पिटल के पीछे तालाब में अज्ञात युवक की लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है ।जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमानाथ उर्फ अजय मिश्रा व प्रदेश संयोजक अंकुर मिश्रा द्वारा जनपद बलरामपुर के नगर कोतवाली को इसकी सूचना घटनास्थल पर पहुंच कर दी है सूचना मिलने के उपरांत बलरामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को तालाब से निकलवाने की जानकारी दी है लाश निकलवाने के बाद लाश की पहचान का प्रयास जारी है । पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




