शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिता का मैदान भी एक ही जैसा होता है, अर्जुन की भांति लक्ष्य बनाये- धमेन्द्र

सुकरौली बाजार/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय, सुकरौली के सभागार में खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार प्रधानाचार्य नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली ने अपने छात्र जीवन के अनुभव को बच्चों के बीच साझा करते हुए कहा कि खेल और शैक्षणिक प्रतियोगिता का मैदान एक ही होता है अर्जुन की भांति लक्ष्य साधने वाला ही विजयी होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रहलाद कुमार प्रवक्ता (इतिहास ) ने शायरना अंदाज में बात को शुरू करते हुए राम और रावण का तुलना किया और कहा कि जिस प्रकार राम संघर्ष करते हुए अपने आप को इस काबिल बनाया कि वह सोने के महल, विद्वान और भोले भंडारी को बस में करने वाले को भी हरा दिया इस तरह से आज का युवा को भी राम बनना चाहिए उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। सभासद अर्जुन पटेल नें बच्चों को खेल में आगे आने और जिला तथा प्रदेश में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। खेल पुरस्कारों में विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। सम्पूर्ण खेलों के बालक वर्ग में शिलरत्न बीएससी प्रथम वर्ष तथा बालिका वर्ग में सीमा पटेल बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षिय उद्बोधन में महा विद्यालय के प्राचार्य डाव प्रदीप कुमार ने बच्चों को खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी मेडल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर विपिन कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कृष्ण कुमार ने किया डॉ0 रजनीश कुमार शुक्ला, डॉ0 राजेश कुमार चौरसिया, डॉ0 विजय तिवारी,डॉक्टर अर्चना,डॉक्टर मधुलिका तिवारी, डॉ0 कौशल किशोर तिवारी के साथ मनोहर रविदत्त पटेल आदि उपस्थित रहे।