शिवमेंद्र सिंह का लेफ्टिनेंट में चयन, गांव खुशी का माहौल

छावनी/बस्ती। देश सेवा की शपथ लेकर विक्रमजोत ब्लाँक क्षेत्र के चन्दहा गांव के शिवमेंद्र सिंह पुत्र रिटायर्ड सूबेदार सूर्य प्रताप सिंह ने सीडीएस की परीक्षा पास करके लेफ्टिनेंट के लिये चयन हुआ। शिवमेंन्द्र की प्रथमिक शिक्षा कक्षा एक से हाईस्कूल तक आर्मी पब्लिक स्कूल (फैजाबाद) अयोध्या में हुआ तथा केंद्रीय विद्यालय फैजाबाद से इण्टर की पढ़ाई किये स्नातक की पढ़ाई श्री परमहंस शिक्षण स्नाकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या से पूरी करके 2020 में शिवमेंन्द्र ने करीब 6 माह देहरादून में कोचिंग किया कोविड लाकडाउन के चलते घर आ गये फिर घर पर ही कई बर्षाै की लगातार तैयारी करके गुरुवार को लेफ्टिनेंट के लिये चयन हुआ शिवमेंन्द्र के चयन से रोहन सिंह पचवस ,अजय प्रताप सिंह ,लाल बिहारी सिंह,हवलदार अमित सिंह,रिटायर्ड सूबेदार सूर्य प्रकाश सिंह ,नायब सूबेदार विजय प्रताप सिंह ने चन्दहा गांव में परिवार के बीच एक दूसरो को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। शिवमेंद्र सिंह के लेफ्टिनेंट के चयन से चयन पूरे गाव में खुशी की लहर है।



