उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भगत सिंह जी के बलिदान दिवस पर चित्र पे पुष्प अर्पित कर निकाला गया बाइक रैली

उसका बाजार सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के बरदहा गांव के टोला मधुबेनिया में रविवार को भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाइक रैली निकाली गई । यह रैली मधुबेनिया गांव से होते हुए बरदहा, बकैनिहा,उसका राजा पुलिस चौकी तक रैली समाप्त की गई । आयोजक कर्ता शैलेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शहीद भगत सिंह जी के बलिदान दिवस पर युवा क्रांति के तहत रैली का आयोजन किया गया इसका उद्देश्य भगत सिंह जी के सपनो को साकार करना है इसी के तरह हर वर्ष शहीद भगत सिंह जी के बलिदान दिवस पर रैली का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मोनू यादव, विजय यादव, तौलन यादव, शिवम् सिंह, अभय सिंह, अविनाश प्रताप सिंह, गोविंद शर्मा, पंकज यादव, सूरज सिंह, करन सिंह शुभम सिंह , अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।




