विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का सिद्धार्थनगर में हुआ आरंभ

सिद्धार्थनगर। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का सिद्धार्थनगर में आरंभ हुआ जिसमे बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज ,तेतरी बाजार, सिद्धार्थ नगर नोडल केंद्र पर जनपद बलरामपुर, बांसी,नौगढ़, के विभिन्न क्षेत्रों से आए, 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 20 प्रतिभागी युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य , विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक देव बक्श सिंहएवं यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान डॉक्टर शक्ति जायसवाल,कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मंचासीन रहे। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा ,प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत करते डा शक्ति जायसवाल ने बताया कि किस प्रकार 1 मिनट का वीडियो विकसित भारत के संबंध में अपलोड कर प्रतिभागियों ने यहां प्रतिभाग करने की अर्हता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बस्ती ,श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के सभी युवा प्रतिभागी नोडल केंद्र बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थ नगर में आज एक राष्ट्र एक चुनाव ,एक कदम विकसित भारत की ओरष् मुद्दे पर 5 मिनट प्रति प्रतिभागी अपना व्याख्यान दे सकेगा। यह कार्यक्रम कल 22 मार्च को भी प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करेगा। 21 एवं 22 मार्च के प्रतिभागी विद्यार्थियों में से 10 प्रतिभागी विद्यार्थी चयनित होकर प्रदेश स्तर पर लखनऊ विधानसभा में संविधान, नागरिक अधिकार और कर्तव्य के मुद्दे पर अपनी बात रख सकेंगे और वहां से चयनित सर्वाेत्तम 10 प्रतिभागी भारत की संसद नई दिल्ली में अपनी बात रखने का शुभ अवसर प्राप्त करेंगे। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नौगढ़ श्री कल्याण सिंह मौर्य जी ने प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए अपनी बात रखी कि यूथ पार्लियामेंट जैसे मंच बच्चों में संकोच,झिझक को कम करेगा और नेतृत्व कौशल प्रदान करने का अवसर उपलब्ध कराएगा। यह भारत सरकार की सराहनीय योजना है, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार अखिल भारतीय अवसर पर युवाओं में नेतृत्व कौशल ,ऊर्जा संचार, और एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे गंभीर विषय पर यह एक विमर्श का वातावरण तैयार करेगा। इसके उपरांत प्रतिभागी विद्यार्थियों ने 5 मिनट के व्याख्यान मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस क्रम में बलरामपुर से शाहबाज खान, बांसी से सरस्वती शर्मा ,शारदा शर्मा, नजमीन ,सिद्धार्थ नगर से मीनाक्षी चौबे ,सिद्धांत मिश्रा कौसर बानो, संदीप कुमार, सचिन राव गौतम, शौर्य मोहन गुप्त ,राजवर्धन सिंह, मुस्कान पासवान ,अभिषेक कुमार, खुशबू रस्तोगी, सुफिया खान, पूजा साहनी, सुजीत कुमार ,आज्ञाराम एवं अन्य प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर जोरदार तरीके से अपनी बातों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए चुनाव सुधार के क्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे मुद्दे पर विमर्श की सराहना की । इस कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपक देव तिवारी ने किया।




