16 दिव्यांग बच्चों में वितरित हुआ किट, सामान पाकर खुश दिखे बच्चे
टीएलएम के प्रयोग से बच्चों में होगा सुधार - बीईओ

डुमरियागंज। डुमरियागंज स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में एलम्को के सहयोग से बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लाक क्षेत्र के 16 बौद्धिक रुप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सहायक सामग्री वितरित किया गया। किट पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। बुधवार को आयोजित वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए किट की उपयोगिता काफी महत्वपूर्ण है। किट में मिले उपकरणों के सहायता से न केवल मानसिक रुप से अक्षम बच्चों का मानसिक विकास होगा साथ दैनिक जीवन की क्रियाओं को निष्पादन में भी सहयोग मिलेगा। हमें दिव्यांग बच्चों का पूर्ण रूप से सहयोग करना चाहिए। इसके पूर्व पहले चिंहित ब्लाक के 16 बच्चों को किट दिया गया। जिसमें कुल 22 प्रकार के सामग्री थी जिसमें लकड़ी के अंग्रेजी में बने अक्षर,सूई,नकली नोट, सामान्य ज्ञान फलेश कार्ड, अंको टाइल्स,पज्जलस, मापक यंत्र, कहानी की किताबें, मोबाइल फोन, कलकुलेटर, डिजिटल घड़ी, नंबर क्यूब, कक्षा 2 व 3 की किताबें सहित अन्य सामग्री बैग में शामिल रहा। बीईओ संजय कुमार ने कहा शिक्षण सहायक सामग्री से दैनिक जीवन के कार्य जैसे ब्रश करना, धागा डालना, माला बनाना, लिखना, तीलियों से आकार बनाना, लकड़ी के अक्षरों को आसानी से सीख सकेंगे। इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करूणापति त्रािपाठी ने कहा उक्त किट एलम्कों के सहयोग से बौद्धिक रुप से दिव्यांग परिषदीय स्कूलों में नामांकित बच्चों का पठन पाठन सत्र में सहयोग के लिए वितरित किया गया है। वितरण कार्यक्रम में गणेश गौड़, अवनीश त्रािपाठी, महेंद्र मौर्या, शिवम, राम कुमार चौधरी, अंशिका श्रीवास्तव, सुनील सागर, अंजनी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




